बरेली, अप्रैल 23 -- संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान शुरू हुए तीन सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अभियान कागजों तक ही सिमट गया है। खुद अधिकारियों के निरीक्षण में अभियान की पोल खुल रही है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बुधवार को मलेरिया संवेदनशील गांवों का निरीक्षण किया तो कई जगह गंदगी और कूड़े का ढेर मिला। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह के साथ बिथरी के अति संवेदनशील गांव चैना मुरारपुर और रुपापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को परखा। अधिकांश स्थानों पर नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई संतोषजनक मिली, लेकिन कुछ जगहों पर कूड़े के ढेर और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। यह भी पढ़ें- संचारी रोग अभियान में फर्जी रिपोर्ट लगाने पर, चार एडीओ पंचायत को नोटिस सीएमओ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.