आगरा, अप्रैल 25 -- सीएमओ कार्यालय पर विश्व मलेरिया दिवस के दिन अधिकारियों व कर्मचारियों को मच्छर जनित व संचारी रोगों की रोकथाम की शपथ दिलाई। शनिवार को सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित गोष्ठी में कहा कि मलेरिया मच्छर जनित रोग है। इसलिए मच्छरों के नियंत्रण के लिए घरों में व घर के बाहर नालियों में पानी का जलभराव नहीं होने दें। सीएमओ ने कहा कि बुखार आने पर तुरत सरकारी अस्पताल या पंजीकृत चिकित्सक से उपचार कराएं। बुखार आने पर रक्त की जांच भी कराएं। गोष्ठी में चिकित्साधिकारियों व कर्मचारियों को मच्छर जनित व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई। यह भी पढ़ें- मलेरिया के प्रति किया जागरूक यह भी पढ़ें- भरी हुंकार,अब मलेरिया खत्म करना ही होगा यह भी पढ़ें- मलेरिया के खिलाफ प्रभात फेरी और जागरुकता का...