पाकुड़, जून 26 -- महेशपुर, एक संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को प्रखंड के बागडुबा गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। रात्रि चौपाल में मुख्य रूप से उपस्थित ग्रामीणों को मलेरिया और कालाजार बीमारी से संबंधित दृश्य यंत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए दोनों बीमारियों के कारण, लक्षण व उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

जागरूकता कार्यक्रम एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि मलेरिया और कालाजार के बारे में बताए गए किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने या महसूस होने पर अविलंब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर आकर चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार अवश्य कराएं। ताकि यह दोनों बीमारी से किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

स्वच्छता और सावधानी साथ ही एमपीडब...