जमशेदपुर, मई 27 -- गम्हरिया में मलेरिया विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी पर 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना परसुडीह थाना क्षेत्र की है। बुधवार की सुबह मामला उजागर हुआ तो लोगों ने आरोपी को घेर लिया। हालांकि आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता पड़ोसी है। कीताडीह में दोनों एक भाड़े के मकान में रहते है।

घटना का विवरण लोगों ने बताया कि आरोपी बच्ची को मंगलवार की रात अपने घर ले गया था। गर्मी काफी थी तो बच्ची रात करीब 12 बजे अपने घर के आंगन में बैठी थी। रात करीब 3 बजे बच्ची अपने घर वापस लौटी। लेकिन डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। बुधवार सुबह उसने अपने बड़ी बहन को...