बेगुसराय, अप्रैल 25 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को सदर अस्पताल से एक जागरूकता रैली निकाली गयी। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुभाष रंजन झा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को मलेरिया से बचाव व उपचार के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर से लेकर गांव-गांव जाकर लोगों को मलेरिया से बचाव के उपाय बताए। लोगों को साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और मच्छरदानी के उपयोग की सलाह दी गई। इस दौरान मुफ्त जांच और दवा वितरण भी किया गया। डॉ. सुभाष रंजन झा ने कहा कि इस साल विश्व मलेरिया दिवस का थीम है ड्राइवेन टू इंड मलेरिया, नाव वी केन, नाव वी मस्ट। यह भी पढ़ें- लखीसराय : सदर अस्पताल में विश्व मलेरिया दिवस पर किया जागरूक कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को इस बीमारी के प्रति सजग बनाना और इस...