लातेहार, अगस्त 10 -- लातेहार, संवाददाता। वर्षा के कारण मच्छरों के प्रजनन स्रोत बढ़ने तथा मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों के संक्रमण की संभावना को देखते हुए सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय अंतरविभागीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर कार्ययोजना की समीक्षा की गई। डीसी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, नगर विकास, आइसीडीएस तथा जनसंपर्क विभाग को आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में विशेष स्रोत पर कमी और स्वच्छता अभियान चलाने तथा विद्यालयों, छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सा...