चक्रधरपुर, मई 22 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। मलेरिया के प्रकोप को रोकने के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल द्वारा चिह्नित मलेरिया प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डेल्टामेथ्रिन का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के मलेरिया निरीक्षक हलदर महतो ने बताया कि मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एचएससी अंतर्गत आने वाले गांवों में छिड़काव शुरू किया गया है। शुरुआत में चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो, कामेगाड़ा और धनगांव में डेल्टामेथ्रिन का छिड़काव किया जा रहा है। इन गांवों में छिड़काव होने के बाद चक्रधरपुर प्रखंड के तुईया, बाईपी, गुड़ासाई, सोमरा, पुसालोटा, बिंडासरजम, भरनियां, इटिहासा, दड़कादा, आराहंगा तथा इंदकाटा अंतर्गत पड़ने वाले प्रत्येक घरों में यह छिड़काव होगा। जिससे मलेरिया का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में कम हो सके।चक्र...