लखनऊ, मार्च 24 -- मलेरिया पर काबू पाने स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। यही वजह है कि साल दर साल मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं, मच्छर की तादाद में भी वृद्धि हो रही है। मार्च में ही मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां सता रही हैं। मलेरिया व स्वास्थ्य विभाग मिलकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव करता है। भारी-भरकम कर्मचारियों की फौज होने के बावजूद मच्छरों की तादाद में कमी नहीं आ रही है। हालात यह है कि मच्छरों ने दिन का सुकून और रातों की नींद छीन रखी है। सरकारी अस्पतालों में मलेरिया की जांच व इलाज पूरी तरह से फ्री है। साल भर मरीजों की जांच हो रही है। बीते करीब पांच साल में मरीजों की संख्या कई गुना वृद्धि हुई है। राहत की बात यह है कि इन वर्षों में मलेरिया से किसी भी मरीज की मौत नहीं...