मलेरिया बीमारी से बचाव को लेकर विभाग सक्रिय
सिमडेगा, जुलाई 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश के बाद जिले में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान को तेज कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामाद के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी सक्रियता के साथ क्षेत्र में काम कर रही हैं। जिले के सभी प्रखंडों में एमपीडब्ल्यू कर्मी डोर-टू-डोर सर्वे कर संभावित मलेरिया मरीजों की पहचान कर रहे हैं। अभियान के तहत बुखार से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति तथा मलेरिया के संभावित लक्षण वाले मरीजों का मौके पर ही रक्त नमूना लेकर जांच की जा रही है। ताकि संक्रमित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका तत्काल उपचार शुरू कराया जा सके। इसके साथ ही लोगों को मलेरिया से बचाव के उपायों, साफ-सफाई, मच्छरदानी के उपयोग तथा आसपास जलजमाव नहीं होने देने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। सीएस ने कहा कि बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.