जमशेदपुर, जुलाई 16 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के तीन प्रखंडों में मलेरिया का प्रकोप फैलने और बच्चों की मौत की सूचना राज्य मुख्यालय में गूंज रही है। इससे बुधवार को एनएचएम के झारखंड निदेशक जमशेदपुर पहुंचे और सिविल सर्जन समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। निदेशक में मलेरिया पर नियंत्रण को लेकर चल रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही पंचायत स्तर पर जांच एवं बचाव के लिए दवा का छिड़काव, फागिंग व जांच करने का आदेश दिया। वहीं, मिशन निदेशक ने अचानक मलेरिया फैलने के कारणों और सर्वे की समीक्षा की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर भी लगातार जांच अभियान चलाने का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- निदेशक ने किया सदर अस्पताल का दौरा, मलेरिया का लिया जायजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...