शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- शाहजहांपुर। जिले के सर्वाधिक मलेरिया प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर कीटनाशक छिड़काव कराया जा रहा है। इसी क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव एवं डिविजनल सर्विलांस ऑफिसर डॉ. अखिलेश्वर सिंह ने बुधवार को विकासखंड भावलखेड़ा के ग्राम सरैया आबाद पहुंचकर छिड़काव कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...