चाईबासा, अगस्त 29 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उदय 2.0 के तहत जिले में संचालित मलेरिया उन्मूलन अभियान की विस्तृत समीक्षा। वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में सिविल सर्जन डॉ.जुझार माझी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिले में मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए संचालित गतिविधियों की प्रखंडवार जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि मलेरिया प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से सघन जांच अभियान लगातार संचालित किया जाए, ताकि संभावित संक्रमित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने ...