चक्रधरपुर, मई 26 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सर्किल मे मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में आईआरएस (इंडोर रेजिडुअल स्प्रे) कीटनाशक दवा छिड़काव अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की शुरुआत छोटानागरा सीआरपीएफ कैंप से किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मलेरिया एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर जागरूक भी किया गया। मलेरिया निरीक्षक हरविंदर कुमार पंडित ने बताया कि छिड़काव कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए छह छिड़काव दलों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मलेरिया प्रभावित 14 हेल्थ सब सेंटर (एचएससी) क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 79 गांवों को छिड़काव के लिए चिन्हित किया गया है। इस अभियान से लगभग 61,791 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान चलाया ...