जमशेदपुर, जुलाई 31 -- जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल में गुरुवार को भी सीआरपीएफ के दो मलेरिया पीड़ित जवानों को भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि एक जवान में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जबकि दूसरे को लक्षण के आधार पर भर्ती कराया गया है। देर शाम एक जवान को गंभीर स्थिति के कारण रांची रिम्स रेफर करने की तैयारी थी। बुधवार को भी मुसाबनी में दो मलेरिया पीड़ित जवानों का इलाज हुआ था। मालूम हो कि, मलेरिया पीड़ित तीन सीआरपीएफ जवान को पहले एमजीएम में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक की मौत हो गई थी। इसके बाद सीआरपीएफ में मलेरिया को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...