मलेरिया पर जल्द नियंत्रण पाएं नहीं तो होगी कार्रवाई
जमशेदपुर, जून 30 -- सेरेब्रल मलेरिया से तीन मरीजों की मौत और दर्जनों लोगों के बीमार होने के बाद उपायुक्त राजीव रंजन ने रविवार को सदर और एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती सबर समेत अन्य मरीजों से मुलाकात कर हाल जाना। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि तत्काल व्यवस्था में सुधार करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने पहले सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद पोटका सीएचसी के प्रभारी से फोन पर बात कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए। उन्होंने जिला मलेरिया पदाधिकारी मृत्युंजय धाउड़िया को प्रभावित क्षेत्रों में जांच अभियान तेज करने तथा दवा का छिड़काव का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- पोटका : मलेरिया से चौथी मौत, कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.