मलेरिया नियंत्रण में तेजी लाने का निर्देश
चक्रधरपुर, जुलाई 30 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल सभागार में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रभारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में मलेरिया से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी बीटीटी एवं सहिया साथियों को कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर मलेरिया नियंत्रण संबंधी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र का सहिया या स्वास्थ्यकर्मी किसी कारणवश बीमार हो जाता है, तो निकटवर्ती क्षेत्र के दूसरे सहिया को तत्काल जिम्मेदारी देकर कार्य पूरा कराया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। बैठक में गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.