जमशेदपुर, जुलाई 6 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वास्थ्य विभाग को जांच, उपचार, निगरानी, फॉगिंग और जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सहियाओं को मलेरिया जांच का प्रशिक्षण देकर गांव स्तर पर जांच क्षमता बढ़ाने, मरीजों की दवा सेवन की जीपीएस व व्हाट्सएप आधारित निगरानी तथा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सर्विलांस चलाने को कहा। आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में भी विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने गंभीर मरीजों के लिए 30 मिनट के भीतर एंबुलेंस उपलब्ध कराने, पर्याप्त जांच किट, दवाएं और कीटनाशक सुनिश्चित करने तथा अधिक प्रभावित क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि जिले में अब त...