मलेरिया नियंत्रण अभियान का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष जोर
कोडरमा, जून 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला वीबीडी (वेक्टर जनित रोग नियंत्रण) पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे इनडोर रेजिडुअल स्प्रे (आईआरएस) अभियान का जिला स्तरीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। अभियान के तहत प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा घरों में कीटनाशी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। टीम ने छिड़काव कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पाया। इस दौरान वीसी-1 रजिस्टर का सत्यापन भी किया गया, जिसमें कार्य प्रगति और अभिलेख संधारण संतोषजनक पाया गया। साथ ही छिड़काव दल द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक भी किया गया। आम लोगों से अपील की है कि छिड़काव कार्य के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें तथा दवा के प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.