गिरडीह, अप्रैल 26 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित सीएचसी परिसर में शनिवार को सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी अबु कासिफ हसन की अध्यक्षता में विश्व मलेरिया दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे मलेरिया से बचाव एवं नियंत्रण के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करेंगे, घर के आस पास साफ-सफाई रखेंगे और जल जमाव नहीं होने देंगे। बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्यकर्मी या स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच कराएंगे। साथ ही अपने गांव एवं समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। इस विषय में अबु कासिफ हसन ने कहा कि मलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन पूरी तरह रोकथाम योग्य बीमारी है। यह भी पढ़ें- भवानीपुर उपस्वास्थ्य केन्द्र पर मलेरिया के प्रति किया गया जागरूक यदि लोग साफ-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.