नोएडा, अप्रैल 25 -- नोएडा, राजेश शर्मा। विश्व मलेरिया दिवस पर जिले के कई स्थानों पर शनिवार को जागरुकता रैली निकाली गई। इसके अलावा भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जेवर, दादरी, बिसरख एवं दनकौर पर मलेरिया जागरूकता रैलियां निकाली गई। इसके अलावा दादरी, आनन्दपुर, डाढा एवं बिसरख में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों और सेक्टर-16 स्थित झुग्गी क्षेत्र में मलेरिया शिविर का आयोजन कर 95 लोगों की जांच की गई। सर्फाबाद स्थित श्याम सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सेक्टर-16 में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया तथा 89 घरों का सर्वे किया गया। यह भी पढ़ें- सीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मलेरिया दिवस मना इस दौरान कूलर, फ्रिज के पीछे की ट्रे, गमलों के नीचे ...