मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित
गोड्डा, जुलाई 6 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत रविवार को ख्रीस्त राजा नर्सिंग स्कूल (आवासीय), गोड्डा में मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिस्टर दिव्या ने छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को मलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध निःशुल्क जांच एवं इलाज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेज बुखार, ठंड लगना, कंपकंपी, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी, उल्टी और अत्यधिक पसीना आना मलेरिया के प्रमुख लक्षण हैं। बचाव के लिए घर के आसपास जलभराव न होने दें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें तथा मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करें। यह भी पढ़ें- Godda News: मलेरिया की रोकथाम के लिए मच्छरों पर नियंत्रण और काटने से बचाव जरूरी किसी भी लक्षण के दिखने पर तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.