मधुबनी, जुलाई 29 -- मधुबनी,एक संवाददाता। मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की समय पर और सटीक पहचान सुनिश्चित करने के लिए राज्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक माह संग्रहित मलेरिया रक्त पट्टों का निर्धारित प्रतिशत अनिवार्य रूप से क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय पटना में प्रति-परीक्षण (क्रॉस-चेक) के लिए भेजा जाए, ताकि जांच की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनी रहे।

निर्देशों का पालन अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, प्रत्येक माह संग्रहित पॉजिटिव मलेरिया रक्त पट्टों का 50 प्रतिशत तथा निगेटिव रक्त पट्टों का 1.5 प्रतिशत प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में क्रॉस-चेक के...