कानपुर, मार्च 29 -- डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सभी स्वास्थ्य केदों पर मलेरिया जांच के लिए रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट और स्लाइड की उपलब्धता कराई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने रविवार को कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी (सीएचओ) के प्रशिक्षण शिविर में यह जानकारी दी। पीएसी मोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रशिक्षण में 165 सीएचओ ने प्रतिभाग किया। सीएमओ ने कहा कि सभी प्राइवेट और सरकारी चिकित्सालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी ने कार्यशाला की उपयोगिता के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...