चाईबासा, जुलाई 9 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रत्येक घर का सघन भ्रमण करते हुए सभी व्यक्तियों की रैपिड डायग्नोस्टिक किट के माध्यम से मलेरिया जांच सुनिश्चित करें। बुधवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विशेष रूप से मनोहरपुर, गोईलकेरा, टोंटो, सोनुवा सहित मलेरिया संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में शत-प्रतिशत जांच को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि किसी भी संभावित संक्रमित व्यक्ति की समय पर पहचान कर उसका तत्काल उपचार शुरू किया जा सके। यह भी पढ़ें- Chaibas...