शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। जिले में मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ददरौल और भावलखेड़ा ब्लॉक के गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले वर्ष इन क्षेत्रों में 185 से अधिक मलेरिया के मरीज सामने आए थे, जिसके बाद विभाग ने इस बार पहले से ही सतर्कता बढ़ा दी है। सीएमओ डा़ विवेक मिश्रा ने गंभीरता को समझते हुए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत ददरौल और भावलखेड़ा को मलेरिया जोन से बाहर निकालने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए गांव-गांव जाकर जागरूकता कार्यक्रम, साफ-सफाई अभियान और मच्छर जनित स्थलों को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान में आशा वर्कर्स, एएनएम और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। गांव गांव जाकर टीम जलभराव वाले स्थानाें का चयन कर जलभराव को खत्म कराएंगे। इसक...