मलेरिया को लेकर चल रहा है व्यापक जनजागरूकता अभियान
सिमडेगा, जून 24 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मलेरिया रोधी माह जून के अवसर पर मलेरिया विभाग द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों एवं विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू पहुंचकर लोगों एवं स्कूली बच्चों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। विद्यालयों में बच्चों को मलेरिया फैलने के कारण, इसके लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही बच्चों को अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मलेरिया से बचाव के उपाय बताने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी लोगों को घर एवं आसपास साफ-सफाई रखने, पानी का जमाव नहीं होने देने, नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने तथा बुखार आने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.