चाईबासा, अप्रैल 26 -- चाईबासा। विश्व मलेरिया दिवस पर मंझारी प्रखंड में रैली निकाल आमलोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। वहीं सावधानी अपना कर मलेरिया को दूर भगाने का संकल्प लिया गया। मलेरिया के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों समेत शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने मच्छरों से बचाव, मलेरिया से बचाव, पानी न जमने दें, लार्वा न पनपनें दें, मलेरिया को हराएं, बीमारी दूर भगाएं जैसे नारों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य कर्मियों ने ली मलेरिया उन्मूलन की शपथ इस दौरान पोस्टर और बैनर के माध्यम से मलेरिया के लक्षण, बचाव और उपचार ...