फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 27 -- फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 12 के छात्रों ने मलरिया के कारणों, लक्षणों और इसके बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। छात्रा दीया राठौर ने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण के कारण, पेंगुइन के अस्तित्व पर मंड़रा रहे खतरों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने भी जागरूक किया। डॉ.अंजना चौहान, नैनसी आदि की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने मलेरिया के प्रति जागरूक किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...