कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस पर सीएमओ कार्यालय के सभागार में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी की अध्यक्षता में मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों (वीबीडी) की रोकथाम, लक्षणों एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी गई। जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली का भी आयोजन किया गया। एएनएमटीसी की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से आमजन को मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं को भी मलेरिया रोग के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- मलेरिया के प्रति किया जागरूक यह भी पढ़ें- रैली निकाल मलेरिया के प्रति पलामू के लोगों को किया गया जागरूक यह भी पढ़ें- मलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता गोष्ठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...