मलेरिया की समय पर पहचान और इलाज जरूरी- अनुपमा
लोहरदगा, अप्रैल 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस पर कस्तूरबा सीएम सीओई बालिका विद्यालय,राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय लोहरदगा में मलेरिया से संबंधित परिचर्चा हुई। मौके पर शिक्षिका अनुपमा कंचन ने कहा कि मलेरिया मच्छरों से फैलने वाली बीमारी है, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है, खासकर उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में। संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलने वाले परजीवियों के कारण होने वाली यह बीमारी, यदि समय पर पहचान और उपचार न किया जाए तो गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकती है। एमपीडबल्यू मनीष कुमार ने कहा कि वैश्विक जागरूकता बढ़ाने और रोकथाम प्रयासों को मजबूत करने के लिए, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व मलेरिया दिवस की स्थापना की, जो हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- सीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.