मलेरिया का मरीज मिलने पर हुई सैम्पलिंग
बस्ती, जून 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सल्टौआ ब्लॉक के कंथुई गांव मलेरिया का मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई की। परिवार के लोगों की सैम्पलिंग करने के साथ ही गांव में दवा का छिड़काव कराया गया। पीएचसी सल्टौआ प्रभारी डॉ. अमित कन्नौजिया ने बताया कि गांव में एक मरीज मिला है। सैम्पलिंग व दवा के छिड़काव बरवाया गया है। गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवती को तेज बुखार आने पर परिजन नौ जून को उसे लेकर पीएचसी सल्टौआ पहुंचे थे, वहां जांच में मलेरिया की पहचान हुई थी। इसके बाद युवती को वहां से ओपेक अस्पताल कैली रेफर कर दिया गया। कैली में हुई जांच में भी मलेरिया की पुष्टि हुई थी। परिजनों का कहना है कि युवती इलाज के बाद ठीक होकर घर आ गई थी। शुक्रवार को दोबारा उसे बुखार की शिकायत हुई है। पीएचसी सल्टौआ में भर्ती कराया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.