मलेरिया का मंडल पर डंक, चारों जिले अतिसंवेदनशील
बरेली, अक्टूबर 1 -- बरेली। बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। मलेरिया के लिहाज से प्रदेश के 10 अतिसंवेदनशील जिलों में मंडल के चारों जिले बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल हैं। इसके साथ ही खीरी को भी अतिसंवेदनशील जिलों की सूची में रखा गया है। प्रदेश में अब तक सबसे अधिक 647 मरीज बदायूं में मिले हैं। वहीं सीतापुर में 636 मरीज मिलने के बाद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बरेली में अब तक 409 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि जिले में मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन बारिश और जगह-जगह जलभराव के कारण मलेरिया का खतरा बरकरार है। शासन ने अतिसंवेदनशील जिलों को निगरानी बढ़ाने और बुखार के मरीजों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं。
बदायूं में 647, सीतापुर में 636 मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.