बरेली, जून 28 -- मलेरिया-डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों पर नियंत्रण काबू पाने के लिए आगामी 1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होने जा रहा है। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने पारंपरिक रणनीति के साथ ही नया प्लान भी तैयार किया है। इस रणनीति के तहत हाउस-कंटेनर मास्क्यूटो इंडेक्सतैयार किया जाएगा। जहां मच्छरों का घनत्व तेजी से बढ़ता मिलेगा, वहां फागिंग की कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश पर 1 जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और मलेरिया विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इसके साथ ही जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग होगी जिससे मच्छरों के प्रजनन को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके। यह भी पढ़ें- एक जुलाई से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान...