मलेरिया और टीबी से जूझ रही बच्ची, परिजनों ने रिम्स जाने से किया इनकार
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- सोनुआ थाना क्षेत्र के बोईकाड़ा गांव निवासी श्रीराम चांपिया की ढाई साल की बेटी आरीयाना चांपिया मलेरिया और शरीर के कई हिस्सों में फैल चुकी टीबी से जूझ रही है। सोमवार शाम उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। बच्ची पिछले शुक्रवार से एमजीएम अस्पताल में भर्ती थी। आरीयाना को मलेरिया, पेट दर्द (पेट में पानी जमा होने) और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। इससे पहले परिजनों ने करीब सात दिन तक गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक से उसका इलाज कराया। आराम नहीं मिलने पर उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। सोमवार को बच्ची को एक यूनिट खून चढ़ाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची काफी कमजोर हो चुकी है। उसे सर्जरी और शिशु रोग विशेषज्ञ की जरूरत थी, लेकिन इस तरह की विशेषज्ञ सुविधा एमजीएम अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.