चाईबासा, मार्च 6 -- चाईबासा।शुक्रवार को प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. मीना कलुन्डिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में वेक्टर जनित रोगों की व्यापकता को देखते हुए सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा इन रोगों के उन्मूलन में सहयोग करने की अपेक्षा की गई। साथ ही जिले में मास फीवर सर्वे के लिए अपने-अपने स्तर से सभी को सहयोग हेतु आग्रह किया। सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में वन क्षेत्रों की अधिकता होने के कारण वेक्टर जनित रोगों का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी से जल स्रोतों के नियमित उपचार कराने तथा जल जमाव वाले तालाबों में गम्बुजिया मछलियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता (पेयजल) से आग्रह किया कि किसानों को जल जमाव...