मलेरिया उन्मूलन में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी: शरीफ
रिषिकेष, अप्रैल 27 -- हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में सोमवार को विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों ने मलेरिया की रोकथाम, निदान और उपचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किए और लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। जौलीग्रांट स्थित हिम्स में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीन डा. ए शरीफ ने किया। उन्होंने कहा कि मलेरिया उन्मूलन केवल स्वास्थ्य क्षेत्र की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी से ही इसे संभव बनाया जा सकता है। कहा कि जागरूकता, समय पर जांच, प्रभावी उपचार और निरंतर शोध हमें मलेरिया मुक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने मलेरिया के प्रति जागरूक किया आज ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.