मलेरिया उन्मूलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कोडरमा जिला सम्मानित
कोडरमा, अप्रैल 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं और जन-जागरुकता के क्षेत्र में कोडरमा जिले ने एक बार फिर अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज कराई है। मलेरिया उन्मूलन की दिशा में किए गए प्रभावी कार्यों के लिए जिले को राज्य स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जिले में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चलाए गए सशक्त अभियानों और एनुअल परजीवी इंडेक्स में निरंतर आई कमी के आधार पर प्रदान किया गया। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने इस उपलब्धि को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। वहीं, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गर्व की बात है, साथ ही जिम्मेदारियों को और बढ़ाने वाला भी है। यह भी पढ़ें- मच्छरजनित रोगों से बचाव को साझा प्रयास जरूरी : शशि प्रखंड स्तर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.