मलेरिया उन्मूलन के लिए हर साल पूरे जून चलेगा मलेरिया माह
बागपत, मई 31 -- बागपत। सरकार ने वर्ष 2030 तक मलेरिया रोग का उन्मूलन किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शून्य मलेरिया केस की स्थिति को लगातार तीन वर्षों तक बनाए रखना है। इसको लेकर जून माह को एंटी मलेरिया माह के रूप में मनाया जाना है। जिले में सोमवार से यह अभियान शुरू होगा। सीएमओ डा. तीरथलाल ने बताया कि एक से 30 जून तक आयोजित होने वाले मलेरिया माह में निर्धारित थीम के आधार पर मनाया जाएगा। उन्होंने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया है कि अपने-अपने चिकित्सा केंद्र के ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में मलेरिया रोधी गतिविधियों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। जिससे मलेरिया का जनपद से उन्मूलन किया जा सके। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी सावित्री देवी ने बताया कि जून माह में लोगों को मलेरिया रोग से बचाव एवं नियंत्रण के संबंध में जागरुक किया जाएगा। रोगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.