जौनपुर, अप्रैल 25 -- जौनपुद, संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार जौनपुर में जागरूकता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में मलेरिया जागरूकता विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी, नोडल अधिकारी डॉ. बीसी पंत, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव सहित अन्य ने मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव, जांच उपचार,जागरूकता आदि विषय पर विचार व्यक्त किए। परिचर्चा के बाद स्लोगन बोले गए। पोस्टर पैम्फलेट वितरित किए गए। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मलेरिया उन्मूलन, बचाव, साफ सफाई रखने, प्रचार प्रसार आदि पर शपथ दिलाई गई। विचार गोष्ठी और शपथ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक , सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, म...