सीतापुर, अगस्त 25 -- सीतापुर, संवाददाता। मलेरिया उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना तैयार करने के लिए मंगलवार को एक निजी रिसोर्ट में जिला स्तरीय इनसेप्शन वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन पीएसआई इंडिया की ओर से किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सहयोगी विभागों और पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में जिले में मलेरिया उन्मूलन के लिए अब तक किए गए कार्यों, उपलब्धियों और आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा ने अधिकारियों को मलेरिया उन्मूलन के लिए आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अति प्रभावित गांवों में मलेरिया नियंत्रण और उन्मूलन के लिए विभिन्न विभागों से अपेक्षित सहयोग सुनिश्चित करन...