मलेरिया अफसर की कुर्सी से तौलिया गायब, कर्मियों को शोकॉज
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार की कुर्सी से तौलिया गायब होने व कुर्सी के क्षतिग्रस्त होने पर कर्मचारियों को शोकॉज किया गया है। यह शोकॉज मलेरिया अफसर ने ही किया है। इस पत्र के बाद एक कर्मचारी ने जवाब दिया है कि कार्यालय के सामान की रखवाली उसकी जिम्मेदारी नहीं। उधर, मलेरिया विभाग के कर्मचारी धनंजय कुमार धीरज ने इस मामले में डीएम को ईमेल कर शिकायत की है। कर्मचारी ने कहा है कि तौलिये के गायब होने पर स्पष्टीकरण मांगना अनावश्यक दबाव बनाने जैसा है। उन्होंने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- जिला मलेरिया अधिकारी ने दिया पद छोड़ने का आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.