देहरादून, मई 12 -- कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सहगामी गतिविधियों के चलते छात्र लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इस वर्ष कक्षा 6 के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में विद्यालय के तीन छात्रों का चयन हुआ है।

छात्रों का चयन मयूर चौहान और शुभम का चयन प्रथम सूची में हुआ, जबकि प्रतीक्षा सूची से शिवम भट्ट ने भी स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। शिवम के चयन से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। वहीं, राजीव नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भी विद्यालय के दो छात्रों का चयन हुआ है। खास बात यह है कि शिवम भट्ट ने सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

शिक्षा और गतिविधियाँ विद्यालय के प्रधा...