मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा में युवक की हत्या कर शव को गांव के बाहर जंगल में फेंक दिया गया। युवक के सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने जांच पडताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। मृतक की शिनाख्त हो गयी है। रविवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव मलीरा के बाहर जंगल एक युवक का शव पडा हुआ है। जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के सिर में चोट के निशान बने हुए थे। मृतक की शिनाख्त के गांव मलीरा निवासी संदीप के रुप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक रुडकी रोड पर फैक्ट्री में ढलाई का काम करता था। उसकी रात्रि में ड्यूटी रहती है। उसकी पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.