मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना में मलीरा गांव केकट पर कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक का सिर सड़क पर लगने से वह गंभीर रुप से घायल हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कछौली निवासी हर्ष ठाकुर पुत्र देवेन्द्र रोहाना क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर फैक्ट्री में जा रहा था। मलीरा कट के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार का सिर सड़क पर जा लगा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार चालक व उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तहरीर मिल...