मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। नगर के परदहां क्षेत्र स्थित मलीन थारु बस्ती में सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थारु बस्ती में रहने वाले 80 से अधिक लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति थारु बस्ती के लोगों को जागरुक किया गया। सेवा भारती के जिला महामंत्री व सचिव विवेक कुमार सिंह ने बताया कि थारू बस्ती के लोगों के जीवन के उन्नयन के लिए कार्य किया जाएगा और बच्चों के शिक्षा सहित अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासनिक सहयोग दिलाने का कार्य किया जाएगा। बलिया विभाग के सह कार्यवाह देवेंद्र मोहन सिंह ने बताया कि थारु बस्ती की परंपरा को संरक्षित करते हुए जागरुक किया जाएगा। पुरुषार्थ सिंह ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार जताया।

हिं...