लखनऊ, अप्रैल 28 -- तहसील रोड पर विधायक जयदेवी कौशल द्वारा लगवाये गये महाराजा मल्लिहा पासी स्मृति द्वार को बीते मंगलवार रात हटाए जाने को लेकर शनिवार से शुरू हुआ धरना चौथे दिन भी जारी रहा। मोहान-मलिहाबाद तिराहे पर धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक इसका कोई हल नहीं निकल पाया है। हटाया गया द्वार पुनः लगाए जाने के लिये पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व विधायक जयदेवी कौशल और उनके समर्थकों द्वारा शुरु किया गया प्रवास (धरना) लगातार चार दिनों से चल रहा है। धरने में मोहान विधायक ब्रजेश रावत, मोहनलालगंज क्षेत्र के विधायक अमरेश कुमार रावत, मिश्रिख सांसद अशोक रावत समेत अन्य नेता व संगठन यहां पहुंच कर अपना समर्थन जता रहे हैं। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने बताया कि जब तक महाराजा मल्हिया पासी ज...