मलिहाबाद में राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत, परिवार के साथ देहरादून जा रहा था चंदन
लखनऊ, मई 19 -- मलिहाबाद,(लखनऊ),संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक हादसे में मंगलवार की सुबह राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जनपद के पितौझिया गांव निवासी चंदन कुमार साहनी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। वे अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर से देहरादून जा रहे थे तभी यह हृदयविदारक हादसा हो गया। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर राप्ती गंगा एक्सप्रेस मलिहाबाद क्षेत्र से गुजर रही थी। चंदन कुमार उस समय ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े थे। पोल संख्या 1099 और 27 के निकट पहुंचते ही वे अचानक असंतुलित हो गए और तेज रफ्तार ट्रेन से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। परिवार के सामने ही घटित इस हादसे ने पूरे माहौल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.