लखनऊ, अप्रैल 30 -- मलिहाबाद में एक हफ्ते से स्मृति द्वार को लेकर चल रहा धरना गुरुवार सुबह समाप्त हो गया। प्रशासन ने तड़के ही मल्हिया पासी समृति द्वार को फिर से लगवा दिया। इसकी खबर फैलते हुए बड़ी संख्या में लोग स्मृति द्वारा पर एकत्र हो गये। फूल और गुलाल उड़ाकर लोगों ने खुशी मनाई। मोहान-मलिहाबाद रोड तिराहे पर विधायक जयदेवी कौशल द्वारा बनवाये गए महाराजा मल्लिहा पासी स्मृति द्वार को लेकर एक पक्ष नाराज था। जिसकी शिकायत पर यह द्वार बीते मंगलवार रात को हटा दिया गया था। द्वार को पुनः लगाए जाने को लेकर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, विधायक जयदेवी कौशल, विकास किशोर आशू और उनके समर्थको द्वारा शनिवार से यहां प्रवास (धरना) शुरु किया गया था। यह भी पढ़ें- पांच दिन के धरने के बाद लगा महाराजा मल्हिया पासी स्मृति द्वार, समर्थकों ने उड़ाया गुलाल ज...