लखनऊ, मई 19 -- मलिहाबाद, संवाददाता। परिवार के साथ राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन से मुजफ्फरनगर से देहरादून जा रहे यात्री चंदन कुमार साहनी (40) की मलिहाबाद में ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बिहार सीतामढ़ी के पितौझिया गांव निवासी चंदन कुमार परिवार के साथ देहरादून जा रहा था। मंगलवार सुबह सवा छह बजे राप्ती गंगा एक्सप्रेस की बोगी के गेट पर खड़ा था। तभी मलिहाबाद में पोल संख्या 1099/27 के पास असंतुलित होकर ट्रैक पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रहीमाबाद के दिलावर नगर गांव के पास हरदोई से लखनऊ जा रही एक ट्रेन से शाहजहांपुर कुठार सिकोरा निवासी उमाशंकर गिरकर घायल हो गया। यह भी पढ़ें- मलिहाबाद में राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत, परिवार के साथ देहरादून जा रहा था चंदन मौके पर पहुंची पु...