लखनऊ, फरवरी 5 -- भ्रष्टाचार के खिलाफ मलिहाबाद तहसील में बीते 17 दिनों से धरने पर बैठी भदेसरमऊ ग्राम पंचायत की प्रधान को गुरुवार तहसील के अधिवक्ताओं का समर्थन मिला। बार एसोसिएशन मलिहाबाद के अधिवक्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंच कर प्रधान को जबरन हटाने के लिए बैनर फाड़े जाने और उनके बिस्तर को हटाए जाने की घोर निंदा की। प्रधान की तहरीर पर लेखपाल व एक सहयोगी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। बार एसोसिएशन मलिहाबाद के अध्यक्ष सम्राट सिंह यादव, अधिवक्ता रामसिंह यादव व प्रवेश सिंह ने कहा कि भदेसरमऊ की महिला प्रधान विजयलक्ष्मी मौर्य अपने गांव को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में उत्पन्न अवरोधों को दूर कराने की मांग को लेकर 20 जनवरी से अपने परिवार संग धरना दे रही हैं। मगर अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों ने उनकी समस्याएं दूर नहीं की। साथ ही बुधवार को उन्हें धरने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.